*ब्रेकिंग न्यूज* *अयोध्या* *अयोध्या* कुत्ते के बच्चे को रोटी खिलाने पर विवाद, महिला व उसके परिवार की पिटाई, FIR के लिए भटक रही पीड़िता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*अयोध्या*
(*पूरा कलंदर*) थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर विट्ठलपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ कुत्ते के बच्चे को रोटी खिलाने जैसी मामूली बात पर दबंगों ने एक गरीब महिला और उसके परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, बीते 18 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे पीड़िता रीता पत्नी रमेश लोहार का छोटा बेटा एक कुतिया के बच्चे को रोटी खिला रहा था।
इसी बात को लेकर गाँव की सुधरा और अनुपा उर्फ सपना ने बच्चे से विवाद किया और अनुपा ने मासूम की पिटाई कर दी। बच्चे के रोने पर जब पीड़िता ने अपने बच्चे माने पर रोने पहुँची, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों (गुलाबचंद और अन्तराम) को बुला लिया।
आरोप है कि सभी विपक्षीगणों ने एक राय होकर रीता, उनके पति रमेश और बच्चों को लात-घूँसों व डंडों से जमकर पीटा तथा हँसिया लेकर जान से मारने के लिए दौड़ाया जिसके चलते पैर फिसला और हॅंसिया उसी के साथ में लग गया जिससे पुरा परिवार और भी गुस्सा गया और जमकर पीड़िता रीता और उसके पुरे परिवार को जम कर पिटा और धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना वाले दिन ही थाना पूरा कलंदर में लिखित शिकायत दी गई थी और उनका मेडिकल भी कराया गया था।
इसके बावजूद पुलिस ने अब तक पीड़िता की प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं की है, जबकि उल्टे विपक्षियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता रीता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी सुधरा, अनुपा उर्फ सपना, गुलाबचंद और अन्तराम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
आज *प्रसिद्ध कथावाचक श्री संतोष जी महाराज* को *राजभवन बेंती में होने वाली श्री राम कथा का आमंत्रण*…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 23.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के प्रस्तावित गया आगमन के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया…
पूरी खबर पढ़ें →
महुली माधवगंज में सजी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का हुआ विसर्जन, भावुक हुए श्रद्धालु। प्रतापगढ़- महुली माधवगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।