Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

छात्र क्लब ग्रुप ने कलाकार कुमार अनुपम को किया सम्मानित, दीपावली और छठ पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय

24 Oct 2026, 09:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

छात्र क्लब ग्रुप ने कलाकार कुमार अनुपम को किया सम्मानित, दीपावली और छठ पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय

दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट सेवा देने वाले स्वयंसेवकों को भी किया जाएगा सम्मानित

रांची, 24 अक्टूबर 2026। छात्र क्लब ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में रातू रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित करने तथा आगामी दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले स्वयंसेवकों एवं क्लब के कर्मठ सदस्यों को चिह्नित कर सम्मानित किया जाएगा। इनमें पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, बिछड़े बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने, पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूजा समितियों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को मां दुर्गा के दर्शन कराने में सहयोग करने वाले स्वयंसेवक शामिल होंगे।

इसके साथ ही प्रकाश पर्व दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर क्लब की ओर से व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कलाकार कुमार अनुपम को किया गया सम्मानित

बैठक से पूर्व कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार कुमार अनुपम को सम्मानित किया गया। फोटोग्राफी, लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और संगीत एल्बम निर्माण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कला और सेवा समाज की वास्तविक आत्मा : राजेश केडिया

छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक राजेश केडिया ने कहा कि कला और सेवा, दोनों ही समाज की वास्तविक आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि कुमार अनुपम जैसे प्रतिभाशाली युवा अपनी रचनात्मकता और कला के माध्यम से समाज को नई दिशा एवं पहचान दे रहे हैं। वहीं, युवा स्वयंसेवकों ने दुर्गा पूजा के दौरान सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब सांस्कृतिक प्रतिभाओं को उचित मंच मिले और निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपावली और छठ महापर्व के दौरान छात्र क्लब ग्रुप का स्वच्छता अभियान समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश प्रसारित करेगा।

इस अवसर पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस, वरीय संरक्षक राजेश केडिया, संरक्षक रौशन चौधरी सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जगतगुरु शंकराचार्य श्री राज राजेश्वरानंद महाराज ने महंत श्याम सुंदर जी महाराज को दिया शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद
Haridwar24 Oct

जगतगुरु शंकराचार्य श्री राज राजेश्वरानंद महाराज ने महंत श्याम सुंदर जी महाराज को दिया शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद

जगतगुरु शंकराचार्य श्री राज राजेश्वरानंद महाराज ने महंत श्याम सुंदर जी महाराज को दिया शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa24 Oct

श्री बंशीधर नगर। अनुमंडल अस्पताल श्री बंशीधर नगर ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन!

ओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी राष्ट्रवाद की आवाज, कथा व्यास बोले— राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं
Rae Bareli24 Oct

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी राष्ट्रवाद की आवाज, कथा व्यास बोले— राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं

छतोह ब्लॉक के ग्राम पूरे बैशन मजरे बभनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति के…

पूरी खबर पढ़ें →
*सीआईएसएफ बुलडोजर एक्शन खास सिजुआ फुटबॉल ग्राउंड के पास अवैध कोयला खनन का मुहाना ध्वस्त* ​ *धनबाद तेतुलमारी* आज दिनांक 23/10/2026 को कोयलांचल में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिला
error: Content is protected !!