बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाजिरी लगाकर किया दर्शन-पूजन…
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एयर शो में शामिल होने के लिए सीएम और रक्षा मंत्री एक दिन पूर्व ही काशी पहुंच गए। सीएम योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कियाइसके पश्चात रक्षा मंत्री बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे, जहां विशेष आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। जनता ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी गई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शनिवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि बनारस में पहली बार वायु सेवा का एयर शो आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंदिर परिसर में मौजूद जनता ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…
पूरी खबर पढ़ें →
स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। देशी नस्ल की गायों के पालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने…
पूरी खबर पढ़ें →
आरपीएल योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न आज राजकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मद अमान पत्रकार रात 1.30 बजे मा नसीम सोलंकी विधायक हाजी इरफान सोलंकी जी के निर्देश पे नए…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति लल्लू पोखर स्थित रामधनी सिंह छात्रावास भूमिहार बोर्डिंग में शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।