Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में पुलिसवालों को महिलाओं ने पीटा, वर्दी फाड़ी: हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने छुड़ाया, जान बचाकर भागे दरोगा सिपाही

25 Oct 2026, 09:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुजफ्फरनगर में पुलिसवालों को महिलाओं ने पीटा, वर्दी फाड़ी: हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने छुड़ाया, जान बचाकर भागे दरोगा सिपाही - MUZAFFARNAGAR, उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उसके घर वालों ने हमला कर दिया। दरोगा सिपाही को महिलाओं ने घेर लिया। कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। पुलिसवालों की वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट नोच ली।

हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया के घर वालों ने उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिसवाले जैसे आरोपी के पीछे भागे। उसके घरवाले दरोगा सिपाही को पीटने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

हमले में घायल दरोगा रूपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में फोर्स तैनात है। फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके घरवालों की तलाश की जा रही है। घटना शाम 7 बजे की सिखेड़ा इलाके की है।
दरोगा रूपेश कुमार ने बताया- वह शनिवार शाम को कांस्टेबल कुलदीप और राजवीर सिखेड़ा गांव पहुंचे। यहां के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था।

पुलिसकर्मियों ने जैसे ही साहिल को हिरासत में लिया। वह खुद को छुड़ाकर भागने लगा। घर की महिलाएं और पुरुष पुलिसकर्मियों से उलझ गए। उन्हें घेर लिया। साहिल की मां आयशा, पत्नी जाने जहां, बहनें सना, सानिया, सैफी और शोहा, भाई जैद और अन्य लोगों ने हमला कर दिया।
दरोगा रुपेश कुमार ने बताया- आरोपी के घर वालों ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया। लात-घूसों से मारपीट करते हुए साहिल को पुलिस से छुड़ा लिया। पुलिस ने जब साहिल का पीछा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने फिर उन्हें पकड़ लिया। दोबारा मारपीट में दरोगा और सिपाही की वर्दी भी फट गई।

पुलिस टीम ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने पीछा भी किया। मारपीट और शोर-शराबे के दौरान गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए। भागने के दौरान कुछ लोगों के जूते-चप्पल मौके पर छूट गए।
साहिल उर्फ भूरिया के खिलाफ मुजफ्फरनगर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सिखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 36-ए है। साहिल सिखेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था।

घटना के बाद दरोगा रुपेश कुमार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दरोगा और कांस्टेबल कुलदीप का मेडिकल कराया गया। अब सिखेड़ा थाने की पुलिस फरार हिस्ट्रीशीटर और उसके घरवालों की तलाश में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा
Siddharthnagar24 Oct

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…

पूरी खबर पढ़ें →
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।
Siddharthnagar24 Oct

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।

सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
UPSSSC PET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Ghazipur24 Oct

UPSSSC PET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

खबर गाज़ीपुर से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की चेकिंग का लिया जायजा, केंद्र व्यवस्थापकों को दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
नसीराबाद में प्रशासन की लापरवाही! 😡 भू-विसर्जित मूर्तियां खुले में पड़ीं, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश। आखिर जिम्मेदार कौन? 🙏
Rae Bareli24 Oct

नसीराबाद में प्रशासन की लापरवाही! 😡 भू-विसर्जित मूर्तियां खुले में पड़ीं, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश। आखिर जिम्मेदार कौन? 🙏

नसीराबाद में प्रशासन की लापरवाही! 😡 भू-विसर्जित मूर्तियां खुले में पड़ीं, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश। आखिर जिम्मेदार कौन?…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!