Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

गोंड जनजाति के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का शुभारंभ, प्रथम प्रस्तुति ‘राजा पेमलशाह’ का सफल मंचन, म.प्र. शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से

26 Oct 2026, 11:02 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोंड जनजाति के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का शुभारंभ, प्रथम प्रस्तुति ‘राजा पेमलशाह’ का सफल मंचन, म.प्र. शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला सवांददाता – नंदकिशोर सिंह (बालाघाट )
बैहर, बालाघाट | 25 अक्टूबर 2026
गोंड जनजाति के महानायकों के शौर्य, पराक्रम, बलिदान एवं गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बैहर, जिला बालाघाट में तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस नृत्य नाटिका ‘राजा पेमलशाह’ की प्रस्तुति 25 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस नृत्य नाटिका का पुनर्संयोजन एवं निर्देशन आशीष पटेल द्वारा अभिनव प्रयास फाउंडेशन सोसायटी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति के माध्यम से गोंड जनजाति के ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक विरासत तथा महानायकों के योगदान को नृत्य, अभिनय, संगीत और मंचीय कला के माध्यम से प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय इतिहास एवं संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराना है। नृत्य नाटिका के माध्यम से जनजातीय महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन दिवसीय आयोजन की पहली प्रस्तुति ‘राजा पेमलशाह’ का सफल समापन इस सांस्कृतिक पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आगामी प्रस्तुतियों के माध्यम से भी गोंड जनजाति के महानायकों के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रोपवे टिकट में कथित फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति को कई घंटे चौकी में बैठाने के बाद छोड़ा चौकी पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
Maihar26 Oct

रोपवे टिकट में कथित फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति को कई घंटे चौकी में बैठाने के बाद छोड़ा चौकी पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

*रोपवे टिकट में कथित फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति को कई घंटे चौकी में बैठाने के बाद छोड़ा चौकी…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण
Kurukshetra26 Oct

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
Rae Bareli26 Oct

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!