Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sakti

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्कूली बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन

26 Oct 2026, 10:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्कूली बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन - सक्ती, छत्तीसगढ़

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सक्ती समाचार – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सक्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 तथा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के उद्देश्य, महत्व एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बच्चों को लैंगिक अपराधों एवं यौन शोषण से संरक्षण प्रदान करने के लिए यह कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में श्रीमती अग्रवाल ने छात्राओं को घर से विद्यालय आने-जाने के दौरान सतर्क रहने तथा अपने आसपास की परिस्थितियों के प्रति सजग रहने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के अनावश्यक स्नेह, दुलार या व्यवहार को सहज मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, यदि उससे असहजता महसूस हो। छात्राओं को अपनी असहजता को पहचानने, अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को अपनी मां के साथ दोस्ताना एवं विश्वासपूर्ण संबंध बनाए रखने की सलाह दी ।
कुमारी अंकिता देवदास न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी व्यक्ति के अनुचित स्पर्श या व्यवहार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर बिना भय और संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती एस. लकड़ा एवं स्टाफ और पैरालीगल वॉलिंटियर मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे, संतोष कश्यप उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, लैंगिक अपराधों की रोकथाम करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
कोटा में स्किल ग्रो एजुकेशनल क्लासेज का चतुर्थ डांडिया उत्सव आयोजित, बच्चों और महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
Kota25 Oct

कोटा में स्किल ग्रो एजुकेशनल क्लासेज का चतुर्थ डांडिया उत्सव आयोजित, बच्चों और महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

कोटा। स्किल ग्रो एजुकेशनल क्लासेज की ओर से 24 अक्टूबर को केशवपुरा सेक्टर-7 स्थित सत्येश्वर महादेव पार्क में…

पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ में PET परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
Meerut25 Oct

मेरठ में PET परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

मेरठ में PET परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर लगी लंबी कतारें मेरठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur25 Oct

रेलवे आरक्षित टिकिट बुकिंग काउंटर से बुक कराने वाले रेल यात्रियों को मिलेगा यात्री बीमा

अब से रेल विभाग के रेलवे आरक्षण काउंटर से ट्रेन टिकिट बुक कराने वाले रेल यात्री भी ले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!