Kurukshetra
हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बागवानी बीमा योजना में शामिल किया मधुमक्खी पालन; जानें शर्तें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के दायरे में शामिल कर लिया है। इस फैसले से प्रदेश के मधुमक्खी पालकों को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि योजना के तहत बाढ़ में मधुमक्खी के छत्तों और बक्सों के डूबने, आग लगने तथा परिवहन के दौरान दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। परिवहन संबंधी दुर्घटनाओं के मामले में बीमा लाभ तभी मिलेगा, जब घटना हरियाणा की सीमा के भीतर हुई हो और इसकी आधिकारिक प्राथमिकी या फिर डीडीआर दर्ज कराई गई हो।
इसके अलावा मधुमक्खियों को प्रभावित करने वाली महामारियों से होने वाले नुकसान पर भी मुआवजे का प्रावधान किया गया है। मंत्री के अनुसार, प्रत्येक मधुमक्खी पालक अधिकतम 250 मधुमक्खी कॉलोनियों और 250 बक्सों तक का बीमा करवा सकेगा।
इसके लिए भावांतर भरपाई योजना-शहद के तहत पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक बॉक्स के लिए भावांतर भरपाई योजना की इकाई संख्या उपलब्ध करानी होगी।
योजना के तहत प्रति कॉलोनी और प्रति बॉक्स बीमा प्रीमियम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बदले प्रत्येक कॉलोनी और बॉक्स के लिए 1,250 रुपये का बीमा कवर मिलेगा।
निर्धारित अधिकतम सीमा के अनुसार, कॉलोनियों के लिए 3,12,500 रुपये और बक्सों के लिए भी 3,12,500 रुपये तक का बीमा कवरेज उपलब्ध हो सकता है। मंत्री श्याम राणा ने प्रदेश के मधुमक्खी पालकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस पहल से मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और उद्यमियों को जोखिम से निपटने में सहायता मिलेगी। योजना की पात्रता और अन्य जानकारी के लिए मधुमक्खी पालक अपने जिले के जिला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त हरियाणा बागवानी विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2021 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsतीन फर्जी जॉब कार्ड से 92 हजार डकार गया रोजगार सहायक - नाम में किया हेर फेर ,जो…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज ने संकल्प लिया है। कि प्री वेडिंग शूट जैसी…
पूरी खबर पढ़ें →
‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੌੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।