Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

27 Oct 2026, 05:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार। - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्सन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव खारी निवासी गोरखा राम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे तीन आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 18 जनवरी को मूल रूप से हिसार के गांव भैणी अमीरपुर हाल किरायेदार सेक्टर-4ए धारूहेड़ा निवासी अमरजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 13 जनवरी को उसके पास एक मैसेज आया था। मैसेज में बताया गया था कि अगर वह वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमाना चाहता है तो भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उसने लिंक पर क्लिक करते हुए रजिस्ट्रेशन करा दिया। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसे 66 रुपये मिले। इसके बाद लिंक के जरिए इंस्टॉल हुई ऐप पर उसने 100 रुपये जमा कराए, जिसके बदले उसे 230 रुपये मिले। ज्यादा टास्क करने के लिए उससे 900 रुपये जमा कराए गए। टास्क खत्म करने के बाद उसे 2036 रुपये मिले। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया। जो आरोपी ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 202365/- रुपये जमा करा लिए। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया,तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी यूपी के जिला सरवास्ती के जमुना बाजार बरगदहा निवासी राजू अली, यूपी के जिला बहराईच के गांव अकबरपुर निवासी तुफैल अहमद व राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव सउओ की ढाणी हाल किराएदार मोहल्ला अम्बेडकर कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मानाराम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गोरखा राम को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी गोरखा राम ने आरोपी माना राम का बैंक खाता साइबर ठगो को आगे उपलब्ध कराया था पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना उत्तर प्रदेश जलनिगम ग्रामीण का 01 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सड़क पुनर्स्थापना अभियान जारी जल

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज का प्री वेडिंग शूट जैसी कुरीति बंद करने का संकल्प।
Jodhpur27 Oct

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज का प्री वेडिंग शूट जैसी कुरीति बंद करने का संकल्प।

जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज ने संकल्प लिया है। कि प्री वेडिंग शूट जैसी…

पूरी खबर पढ़ें →
ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੋੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ
Faridkot27 Oct

ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੋੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ

‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੌੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!