Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

जदयू जिला अध्यक्ष मुंगेर श्री सौरव निधि एवं एमएलसी लालमोहन गुप्ता में धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।

27 Oct 2026, 07:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जदयू जिला अध्यक्ष मुंगेर श्री सौरव निधि एवं एमएलसी लालमोहन गुप्ता में धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। - मुंगेर, बिहार

धरहरा (मुंगेर) :* धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पंचायत में सोमवार को जन औषधि केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। डॉक्टर प्रिंस कुमार द्वारा खोले गए इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि जदयू के मुंगेर जिलाध्यक्ष सौरभ निधि एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लालमोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर धरहरा प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवीन सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जन औषधि केंद्र की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा गया कि इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है।

केंद्र के माध्यम से आम लोगों को बाजार की तुलना में लगभग 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं मिलने का दावा किया गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

“निरोगी जन, स्वस्थ रहें मन” के संकल्प के साथ शुरू किए गए इस केंद्र से क्षेत्र के लोगों को सस्ती दवाओं की सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई। स्थानीय स्तर पर ऐसी व्यवस्था होने से लोगों को दवाओं की खरीद में सहूलियत मिलेगी और उन्हें बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम में जीवन कुमार, मणिकांत कुमार, रवि बिंद, दीनबंधु सिंह, गोरेलाल एवं आशुतोष सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich27 Oct

स्पेशल TET परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियो में टकराव प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

रुपईडीहा बहराइच स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!