अधिकारों के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहो परिवर्तनशील मंगलवार के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उदयपुर, 27 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में परिवर्तनशील मंगलवार कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के 15 विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसमें उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं निजी स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी।
न्यायिक अधिकारियों ने अक्टूबर माह की थीम अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खडे रहो। जहां शिक्षा होती है, वहां कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होता विषय पर स्कूली बच्चों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा योजनाओं, पोक्सो कानून के बारे में भी जागरूक किया गया। कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि के लिए शिकायत पेटिका स्कूलों में स्थापित की गई।
जिला विधिक प्राधिकरण सचिव एडीजे राहुल चौधरी ने मिरेन्डा सीनियर सेकण्डरी स्कूल, सेक्टर न. 5 में विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों का मार्गदर्शन किया। स्कूल निदेशक डॉ दिलीप सिंह यादव एवं प्राचार्या मोना पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। न्यायिक अधिकारी सतीश चन्द्र गोदारा, अमित सहलोत, गणपत लाल विश्नोई, विवेक कुमार त्रिपाठी, मनीष कुमार वैष्णव, अंबिका सोलंकी, मुकेश चांवला, मनीष कुमार जोशी, विजय टांक, निकिता जैन, आलोक भारद्वाज, दिव्या शर्मा, आंकाक्षा मीणा, विनय डाबी ने विद्यालयों में पहुंच कर बच्चों को जागरूक किया।
डीएलएसए – उदयपुर। परिवर्तनशील मंगलवार के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते न्यायिक अधिकारी।
गिरीश कुमार वैष्णव
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
संभागीय ब्यूरो चीफ़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर प्राथमिक विद्यालय माननगर में इको क्लब के तहत स्पेशल कैंपेन-6 के अंतर्गत चार बिन प्रणाली का…
पूरी खबर पढ़ें →
जालौर जिले के ग्राम पंचायत पुनासा में शांतिपूर्ण मतदान जिला परिषद सदस्य एवं पंचायती राज सदस्य के चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
जालौर जिले के ग्राम पंचायत पुनासा में शांतिपूर्ण मतदान जिला परिषद सदस्य एवं पंचायती राज सदस्य के चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
जालौर जिले के ग्राम पंचायत पुनासा में शांतिपूर्ण मतदान जिला परिषद सदस्य एवं पंचायती राज सदस्य के चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।