Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

28 Oct 2026, 12:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद मंगलवार रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी।

सुबह सात बजे कराया था भर्ती

जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने प्रसव के लिए पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पताल के कर्मचारी सामान्य प्रसव होने की बात कहते रहे।

ऑपरेशन के लिए लिए 10 हजार रुपये, रात में हुआ ऑपरेशन

परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बावजूद तत्काल ऑपरेशन नहीं किया गया। राजनारायण का आरोप है कि रात करीब पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया, लेकिन तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी।

नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऑपरेशन किया गया होता तो नवजात की जान बच सकती थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi28 Oct

छग. प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय में राज्योत्सव मनाया जायेगा

01 नवंबर सन् 2,000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ एक नया राज्य बना था, तब से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज…जानें कैसे करें अप्लाई
Kurukshetra28 Oct

बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज…जानें कैसे करें अप्लाई

हरियाणा सरकार 1 नवम्बर (हरियाणा दिवस) से चिरायु स्वास्थ्य योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसके तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
फसल होगी दोगुनी! जानिए कैसे काम करेंगे हरियाणा और पंजाब के 19 नए वेदर स्टेशन? किसानों की बदलेगी किस्मत
Kurukshetra28 Oct

फसल होगी दोगुनी! जानिए कैसे काम करेंगे हरियाणा और पंजाब के 19 नए वेदर स्टेशन? किसानों की बदलेगी किस्मत

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana खेती को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाने और किसानों को वैज्ञानिक आधार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!