Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

नेवा प्रशिक्षण में विधायक लारिया ने की सहभागिता, डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

28 Oct 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नेवा प्रशिक्षण में विधायक लारिया ने की सहभागिता, डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल - सागर, मध्य प्रदेश

सागर,वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* मध्यप्रदेश विधानसभा में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य विधायकों को डिजिटल विधायी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा सदन की कार्यवाही को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

प्रशिक्षण के माध्यम से विधायकों को नेवा प्लेटफॉर्म पर प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचनाएं, याचिकाएं एवं अन्य विधायी कार्य डिजिटल रूप से प्रस्तुत करने तथा कार्यसूची, विधेयक और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया से परिचित कराया जा रहा है। नेवा भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विधायी संस्थाओं के कामकाज को तकनीक से जोड़ने की पहल है।

इसके प्रभावी क्रियान्वयन से कागजी कार्यवाही में कमी, समय एवं संसाधनों की बचत, दस्तावेजों तक त्वरित पहुंच और विधानसभा सचिवालय तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। इससे विधायकों को विधायी कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी और सदन की कार्यप्रणाली अधिक दक्ष एवं आधुनिक बनेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डेगाना पंचायत समिति में जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान शुरू।जिला परिषद के वार्ड 23 ओर पंचायत समिति के वार्ड 16 में मतदान प्रक्रिया शुरू हे।मतदाता अपने मत देने के लि
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विधिक जागरूकता की आवाज बनेंगे पत्रकार, जन-जन तक पहुंचेगा न्याय का संदेश आगर-मालवा में मीडिया के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण का मंथन, लो
पुरानी पेंशन करेंगे बहाल, मदरसों व सरकारी शिक्षकों का बकाया दिलाएंगे” जीत के बड़े दावे के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए लाल बिहारी यादव ने इस विजय का श्रेय प्रदेश के शिक्षक समाज को
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 🚔 प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने किया थाना कोतवाली आगर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश _▶️ रोल
स्वामित्व योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय बिछुआ एवं भनपुरा में कार्यों का निरिक्षण अगले सप्ताह तक 50 % से 60% तक प्रगति हासिल करने का लक्ष्य
Katni28 Oct

स्वामित्व योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय बिछुआ एवं भनपुरा में कार्यों का निरिक्षण अगले सप्ताह तक 50 % से 60% तक प्रगति हासिल करने का लक्ष्य

कटनी कटनी, ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामित्व योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!