Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

रेलवे- रेलगाड़ियों के डिब्बों में रात 11 बजे से सुबह 05बजे तक मोबाईल चार्जिंग पाइंट बंद रहेंगे

28 Oct 2026, 04:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय रेलवे ने रेलगाड़ियों के डिब्बों में उपलब्ध मोबाईल चार्जिंग पाइंट को रात मे 11बजे से लेकर सुबह 05 तक के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह.निर्णय दपूम रेलवे में चार्जिंग के दौरान पाॅवर बैंक फटने की दुर्घटना घटित होने के बाद नियमों के पालन, कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं औचक निरिक्षण पर बल दिया है।

इन नियमों का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। रेलगाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी उनके काम की हो सकती है।

जानकारी अनुसार भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में रात के समय में मोबाईल चार्जिंग को लेकर दिए गए अपने निर्देशों को कड़ाई के साथ पालन करवाने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड ने इस विषय मे सभी रेलवे जोनल कार्यालयों को निर्देश दिया है कि ट्रेन के डिब्बों में रात के समय 11 बजे से लेकर सुबह के 05 बजे तक मोबाईल चार्जिंग पाइंट अनिवार्य रूप से बंद रखे जाने चाहिए।

रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय रेल यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मालूम हो कि.दपूम रेलवे में मोबाईल चार्जिंग के दौरान एक रेल यात्री का पाॅवर बैंक फटने की घटना सामने आई थी,जिसमे यह बतलाया गया था कि ट्रेन के कोच में मोबाईल चार्जिंग पाइंट बंद नहीं किया गया था, और इस घटना के बाद ही रेलवे बोर्ड ने अब रात के निर्धारित समय पर मोबाईल चार्जिंग पाइंट को बंद रखे जाने का यह निर्देश दिया और इसका सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दे रहा है।रात के समय पर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी यह ध्यान रखना होगा कि वे अपने साथ रखे हुए मोबाईल, तथा अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपनी यात्रा आरंभ करने के पूर्व ही चार्ज कर लें, अन्यथा ट्रेन में रात 11 बजे के बाद चार्जिंग उपकरण उपलब्ध मिलेंगे ।

यात्रियों को यह ध्यान देना होगा कि पाॅवर बैंक या मोबाईल फोन चार्ज करते समय उपकरण असामान्य रूप से गर्म होने लगे,गंध आने लगे या इनसे धुआं निकलने लगे तो तुरंत ही इनका उपयोग करना बंद कर दें ,और ट्रेन मे उपलब्ध कर्मचारियों को इसकी सूचना जरूर दें।रेल यात्रियों के लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करें, और किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति होने पर उसे नजरअंदाज न करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur28 Oct

आय प्रमाण पत्र बनवाने के अब अपने परिवार की कुल आय भी बताना ज़रूरी

महाराष्ट्र प्रदेश ." आपके सरकार" पोर्टल से आय प्रमाण पत्र या अन्य कोई भी सरकारी प्रमाण पत्र प्राप्त…

पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
Sitapur27 Oct

सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण

सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण सीतापुर। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह एवं विशाल समागम ‘स्वर्णकार गूँज’ कार्यक्रम सतना में सम्मलित हुए सांसद प्रतिनिधि एवं मैहर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष सोनी जी*
error: Content is protected !!