नागपुर शहर के प्रमुख बाजारों,व्यापारिक परिसरों में मालवाहक वाहनों का प्रवेश दोपहर 2बजे से रात 8बजे तक प्रतिबंध
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नागपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सही और सुरक्षित तरीके से बनाए रखने और यातायात जाम की परेशानी से बचने के लिए नागपुर शहर यातायात पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार नागपुर शहर के सभी प्रमुख बाजारों, व्यापारिक परिसरों में मालवाहक वाहनों ,व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशानुसार नागपुर शहर के गांधीबाग, इतवारी, कलमना। सीताबर्डी, आदि प्रमुख तथा शहर के अन्य सभी प्रमुख बाजारों, और व्यापारिक परिसरों मे अब मालवाहक वाहनों, और व्यवसायिक वाहनों , मालवाहक ढुलाई के लिए उपयोग में आने वाले वाहनों और अन्य वाहनों से भी माल को चढ़ाने, उतारने में दोपहर 2 बजे से लेकर रात मे 8 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
इस पाबंदी के के समय पर शहर के इन व्यस्ततम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सरल ,सुरक्षित बनाए रखने के लिए और नागरिको की परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त सड़कों पर ,सड़कों के किनारे, सर्विस रोड पर , बाजारों के प्रवेश करनें वाले रास्तों पर ,यातायात मार्ग में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न करने वाले जगहों पर भी निर्धारित समयावधि के दौरान माल चढ़ाने, उतारने का कार्य करने पर भी रोक रहेगी।
इस आदेश के अंतर्गत आपातकालीन सेवाओं, को जरूर के अनुसार छूट प्रदान की गई है, । एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, पुलिस वाहन, तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग मे लाए जाने वाहनों को जरूरत के अनुसार आवश्यक छूट दी जायेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर यातायात पुलिस प्रशासन के द्वारा जारी किए अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था 26 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। नागपुर शहर यातायात विभाग ने शहर के सभी वाहन चालकों,से यह अपील की है कि कृपया वे इस अधिसूचना का सही तरीके से पालन अवश्य करें,और असुविधा से बचें,और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में यातायात पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News01 नवंबर सन् 2,000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ एक नया राज्य बना था, तब से लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धारुहेड़ा ( सुरेश सिहाग)थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार 1 नवम्बर (हरियाणा दिवस) से चिरायु स्वास्थ्य योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसके तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana खेती को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाने और किसानों को वैज्ञानिक आधार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में मौजूदा चक्रवात के असर और भारी बारिश, तेज हवाओं के चलने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।