Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gonda

गोण्डा – भूमि फर्जीवाड़ा मृत महिला को जीवित दिखाकर हड़पी एक एकड़ जमीन

28 Oct 2026, 09:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोण्डा - भूमि फर्जीवाड़ा मृत महिला को जीवित दिखाकर हड़पी एक एकड़ जमीन - GONDA, उत्तर प्रदेश

गोंण्डा – कुछ वर्ष पहले मृतक महिला को कागजों में जिंदा दिखाकर करीब एक एकड़ जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात के रामनगर तरहर निवासी अनंतराम ने कहा कि उनकी मां प्रेमलता के नाम तरबगंज के विशुनपुर गांव में तीन गाटों में करीब एक एकड़ भूमि दर्ज थी।यह जमीन उनके नानिहाल से वरासत में मिली थी।

मृतक प्रेमलता की मृत्यु 15 अप्रैल 2019 को हो गई। इसका मृत्यु प्रमाणपत्र भी बना है।

मां की मौत के बाद वह वरासत दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगाते रहे, लेकिन बेटों के नाम जमीन दर्ज नहीं हुई। जुलाई 2026 में जालसाजों ने दूसरी महिला को प्रेमलता के रूप में पेश कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा करा लिया।

इसके बाद राजस्व अभिलेखों में भी नाम दर्ज करा लिया गया।शिकायत में जाति संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर कर आरक्षित वर्ग की भूमि का बैनामा कराने का आरोप भी लगाया गया है। जमीन गोंण्डा के सिंगहाचंदा चौराहा पर स्थित है।

कोतवाली प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि जांच उप निरीक्षक जितेंद्र पांडेय को सौंपी गई है। सीओ डा.

उमेश्वर प्रभात सिंह ने कहा कि जांच में आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कि
कुरुक्षेत्र में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा: जोहड़ और मकान की छत पर उगाई फसल, भाकियू ने खोला 32 लाख के घोटाले का राज
Kurukshetra28 Oct

कुरुक्षेत्र में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा: जोहड़ और मकान की छत पर उगाई फसल, भाकियू ने खोला 32 लाख के घोटाले का राज

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले में धान खरीद के दौरान फर्जी पोर्टल पंजीकरण का मामला सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि वरिष्ठ समाजसेवी सभासद अतुल सिंह को मिला ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड संत सौरभ पाण्डेय के सम्मान में समर्पित किया गया पुरस्कार
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich28 Oct

सेवानिवृत्ति पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई रुपईडीहा बहराइच । नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों का सम्मान
Maihar28 Oct

शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों का सम्मान

शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!