सेवानिवृत्ति पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
रुपईडीहा बहराइच । नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) से सेवानिवृत्त हुए जवानों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीओ पीआरडी अजय गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि आर.एन. शर्मा ने इदरीश, नईम खान, अजमत अली, रामनरेश यादव, रामकुमार गौतम, कृष्ण गोपाल पांडेय, चंद्रशेखर पाठक, मिश्रीलाल गौतम, रक्षाराम सोनकर और सुरेंद्रनाथ वर्मा आदि सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया।इस दौरान बीओ ने जवानों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और प्रशासन को सहयोग प्रदान किया है। उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की नई पारी शुरू करने वाले सभी जवानों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में पीआरडी जवान लालचंद तिवारी,वीरेंद्र सोनकर, प्रफुल्ल मिश्रा, ऋचा मिश्रा, जटाशंकर पाठक, राम छबीले, अनुज कुमार पांडेय और शोभाराम गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को याद किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रेवाड़ी सुरेश सिहाग थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले में धान खरीद के दौरान फर्जी पोर्टल पंजीकरण का मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर /डॉक्टर P N पांडे की प्रेरणा से जयपुर, 28 अक्टूबर। पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकलवारी ग्राम पंचायत में नहर की पुलिया निर्माण में पुराने ईंटों के प्रयोग का आरोप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि…
पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। युवाओं को कानून, संविधान और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।