Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानून, संविधान और सामाजिक सुरक्षा का पाठ पढ़ा, युवाओं ने जाना जिम्मेदार नागरिक बनने का रास्ता *आगर के नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय

28 Oct 2026, 09:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानून, संविधान और सामाजिक सुरक्षा का पाठ पढ़ा, युवाओं ने जाना जिम्मेदार नागरिक बनने का रास्ता *आगर के नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। युवाओं को कानून, संविधान और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आगर-मालवा में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग विभाग की संयुक्त पहल पर हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा पुलिस और विद्यार्थियों के बीच आपसी विश्वास और संवाद को मजबूत करना रहा।

*संविधान और कानून की समझ जरूरी*

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे स्वागत एवं संबोधन सत्र से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. चतुर्वेदी ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। एसडीओपी देवनारायण यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ‘अधिकार, संविधान एवं कानून की नींव’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कानून और नागरिक अधिकारों की जानकारी को जागरूक समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

*साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके*

तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डीएसपी के.एल. पटेल ने आपराधिक न्याय व्यवस्था के सिद्धांतों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। निरीक्षक प्रहलाद दहलोंदिया ने महिला एवं बाल संरक्षण और समावेशी समाज के महत्व पर प्रकाश डाला।

उप निरीक्षक राखी गुर्जर ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक करते हुए ऑनलाइन दुनिया में सतर्कता की आवश्यकता बताई। वहीं, यातायात निरीक्षक सौरव सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, नशे से दूरी बनाए रखने और हिंसा की रोकथाम पर जानकारी दी।

*आपदा प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा*

निरीक्षक (होमगार्ड) कविता सोलंकी ने आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका, उपलब्ध संसाधनों और आपदा प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। डॉ. मनोज मेडा ने मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत कल्याण और आत्महत्या की रोकथाम जैसे संवेदनशील विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डीएसपी के.एल. पटेल ने ‘एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे का रास्ता’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके साथ ही आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे हुआ।

*जागरूक युवा ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव*

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून एवं संविधान की समझ विकसित करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और आपातकालीन परिस्थितियों में जिम्मेदारी से कार्य करने का संदेश दिया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। यह पहल युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने और पुलिस तथा आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Nov

रास्ते पर अतिक्रमण , किसानों को लगाना पड़ रहा है 10 किलोमीटर का चक्कर

श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत के कlचरमुली ग्राम में अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीण जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Nov

रास्ते पर अतिक्रमण , किसानों को लगाना पड़ रहा है 10 किलोमीटर का चक्कर

श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत के कlचरमुली ग्राम में अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीण जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल
Dhanbad18 Nov

धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल

कतरास मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nagaur18 Nov

राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता…

पूरी खबर पढ़ें →
फतेहपुर हसवा ब्लॉक के अकबरपुर बड़वा सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले।
Fatehpur18 Nov

फतेहपुर हसवा ब्लॉक के अकबरपुर बड़वा सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले।

रिपोर्टर सुमित पासवान फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा के सामुदायिक शौचालय में पांच साल से नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!