Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

किसानों के हितों एवं क्षेत्रीय विकास के विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले विधायक लारिया

28 Oct 2026, 09:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसानों के हितों एवं क्षेत्रीय विकास के विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले विधायक लारिया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव से भेंट कर किसानों के हितों, सिंचाई परियोजना, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर संबंधित कार्यों पर शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया।

विधायक लारिया ने रबी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जल स्तर कम रहने की स्थिति को देखते हुए किसानों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन पर सुविधा शुल्क में राहत देने के विषय पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने निर्माणाधीन कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को सक्षम समिति से स्वीकृति दिलाकर शीघ्र क्रियान्वयन कराने का अनुरोध किया, जिससे परियोजना से लाभान्वित होने वाले गांवों में सिंचाई सुविधाओं को विस्तार मिल सके।

विधायक लारिया ने क्षेत्र में सड़क संपर्क एवं आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न मार्गों के निर्माण, मजबूतीकरण एवं प्रशासनिक स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया। इनमें भापेल–जैसीनगर तिगड्डा से पाटन मार्ग तक 1 किमी सड़क निर्माण, खुरई मार्ग एनएच-14 से नगना ढोंगा–बरोदिया सड़क का मजबूतीकरण, मदनपुरा–खिरिया नीखर मार्ग पर 2 किमी सड़क निर्माण, मझगुवां अहीर में सीसी सड़क, ग्राम सुआतला से मसानझिरी की ओर सीसी सड़क, रिछावर–टीलाखेड़ी सड़क, मुहली से बड़कुआ– बहेरिया–बामोरा–पटकुई सड़क, मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप–डुगांसरा सड़क तथा पुरानी सदर–जिंदा (सेमराबाग) सड़क शामिल हैं।

साथ ही सेमराहाट–बरोदिया गुसाईं सड़क मार्ग की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए स्थायी वित्तीय समिति से अनुमोदन कराने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विधायक लारिया ने जिला चिकित्सालय सागर को बीएमसी में मर्ज करने के स्थान पर शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) अथवा सागर के समीप उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गौ-पूजन के साथ ‘गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना’ का आगाज, सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये *आगर-मालव
वीर रूपेश चौटाला जी की अगुवाई में भीम क्रांति दल में शामिल हुए नए साथी संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए।
Ludhiana28 Oct

वीर रूपेश चौटाला जी की अगुवाई में भीम क्रांति दल में शामिल हुए नए साथी संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए।

संवाददाता - लवली प्रेस नोट वीर रूपेश चौटाला जी की अगुवाई में भीम क्रांति दल में शामिल हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni28 Oct

कुठला पुलिस ने अपह्रत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

कटनी पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा अपहृत नाबालिग बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में मिलने जा रही बड़ी राहत
Mahrajganj28 Oct

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में मिलने जा रही बड़ी राहत

लखनऊ। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में बड़ी राहत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!