Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

तोपचांची व सरायढेला के अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सील

30 Oct 2026, 09:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तोपचांची व सरायढेला के अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सील - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
29 अक्टूबर 2026

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सिविल सर्जन द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच टीम ने आज अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे की निगरानी में सरायढेला के न्यू रिलीफ डायग्नोस्टिक सेंटर एवं तोपचांची के तोपचांची जांच घर में औचक निरीक्षण किया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सरायढेला के न्यू रिलीफ डायग्नोस्टिक सेंटर
के विरुद्ध गंभीर शिकायत मिली थी। इसकी निष्पक्ष व गहन जांच के लिए एक छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र में कतरास की एक गर्भवती महिला का अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण कराया गया था। भ्रूण लिंग परीक्षण के संदेह में उसकी जांच करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है।

जबकि तोपचांची जांच घर, तोपचांची, में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सील किया गया।

जांच दल में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, सदर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अयोध्या कुमार, पीसी एंड पीएनडीटी समिति के सलाहकार व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. तबरेज आलम, सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ. विकास राणा, सहायक श्री रविश चन्द्र सिन्हा व श्री रत्नेश श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा रत्नाकर शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय* *धनबाद* *दिनांक- 6 नवंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 1358* *उपायुक्त के निर्देश पर गोमो उत्तर पंचायत में बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्
दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का भरोसा
Mahrajganj06 Nov

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का भरोसा

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का…

पूरी खबर पढ़ें →
बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र छात्राओं को भोजन कराया।
Pali06 Nov

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र छात्राओं को भोजन कराया।

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!