Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Hata, Kushinagar : हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात उजागर हुई है। आरोप है कि एक युवक ने बेवफाई से बौखलाकर घर में घुसकर अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह कहीं और तय होने से युवक नाराज था और प्रेमिका उसके साथ भागने को तैयार नहीं थी। घटना के बाद युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह दूसरी जगह तय होने के बाद युवक नाराज था। इसी बीच मंगलवार शाम वह युवती के घर पहुंचा और कथित तौर पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। युवती की शिनाख्त रोशनी पुत्री मलहम के रूप में हुई है। मृतका युवती की मां ने बताया कि उसके पति सऊदी अरब रहते हैं। युवती जिस युवक से शादी तय हुई थी, उससे वह बात करती थी। जिससे हमलावर युवक नाराज रहता था। वह उसकी लड़की को भगा ले जाना चाहता था। जिसका उसकी बेटी ने विरोध किया था। इसी से खार लहाये युवक ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।युवती की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। चूंकि मृतका युवती दूसरे समुदाय की थी, लिहाजा घटना में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ कसया डॉ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बाजारडीह में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजारडीह के पास…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: - त्योहार और भीड़ के सीजन में प्राइवेट ट्रैवल्स बसों द्वारा मनमाना किराया वसूलकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsलखनऊ यूपी बीजेपी की आज होगी बड़ी बैठक। आज सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी बैठक।…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🇮🇳 बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, SSP ने सरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर: थाना बिधनू अंतर्गत चौकी रमईपुर के पास एक ब्रेज़ा कार और ट्रक के बीच भीषण एक्सीडेंट हुआ।…
पूरी खबर पढ़ें →
संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांक 30/10/26 थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 228/2026…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।