राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
रिपोर्ट बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
महराजगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई ।
राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है।