Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

अंबाला में सुबह-सुबह शर्ट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां

30 Oct 2026, 10:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अंबाला में सुबह-सुबह शर्ट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया।

वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पटाखे या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है, लेकिन आग ने उनकी पूरी फैक्ट्री को तबाह कर दिया है।

इस घटना में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।

मौके पर अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने भी राहत कार्यों में सहयोग किया।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kushinagar News: बच्चे की माैत के बाद 186 घरों का सर्वे, लिए सैंपल
Kushinagar31 Oct

Kushinagar News: बच्चे की माैत के बाद 186 घरों का सर्वे, लिए सैंपल

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददातापडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवा बाजार स्थित भरपट्टी टोले में उल्टी-दस्त…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya31 Oct

पति-पत्नी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

**पति-पत्नी ने सरयू नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान अयोध्या थाना कैंट क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!