Kushinagar News: बच्चे की माैत के बाद 186 घरों का सर्वे, लिए सैंपल

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददातापडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवा बाजार स्थित भरपट्टी टोले में उल्टी-दस्त और बुखार से सात साल के बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को गांव पहुंची टीम ने 186 घरों का सर्वे कर लोगों की सेहत की जानकारी ली। बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवा बाजार स्थित भरपट्टी टोले में उल्टी-दस्त और बुखार से सात साल के बच्चे की मौत और उसके भाई, बहन और दादी के बीमार होने के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंची। टीम ने 186 घरों का सर्वे और परिवार के सदस्यों के सेहत की जांच की।सभी बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने (सैंपल) एकत्र किए। इन नमूनों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजा गया है ताकि बीमारी के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
गौरतलब है कि बुधवार को भरपट्टी टोले के निवासी सात वर्षीय अखिलेश, उसके भाई नीतीश (11), बहन गुड्डी (14) और दादी बसंती देवी (65) को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। परिजन चारों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां पहुंचते ही अखिलेश की मौत हो गई, जबकि उसके भाई, बहन और दादी का उपचार जारी है।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी। टीम ने घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जानकारी ली और बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव नहीं होने देने और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराने, मच्छरों से बचने के लिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, पानी उबालकर पीने, ताजा भोजन करने और हाथों की नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया गया।टीम ने मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं नहीं लेने की भी हिदायत दी। तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







