रेलवे लाइन पार कर मतदान केंद्र पहुंचने को मजबूर मतदाता, हर कदम पर जोखिम
डेगाना। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुणशली में मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मतदान केंद्र गांव के दूसरे छोर पर स्थित होने और रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए रेलवे फाटक काफी दूर होने के कारण मतदाता रेलवे लाइन पैदल पार कर पोलिंग बूथ तक पहुंचने को मजबूर हैं। ऐसे में महिला, बुजुर्ग और अन्य मतदाताओं को रेलवे ट्रैक पार करते समय जोखिम उठाना पड़ रहा है।
लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता जान जोखिम में डालकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं है।चुनाव के दौरान प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।