823 वोट हासिल कर दर्ज की जीत, उपसरपंच पद पर विष्णु सुमन निर्वाचित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सूमर में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
3085 मतदाताओं ने किया मतदान
ग्राम पंचायत सूमर में कुल 3708 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 3085 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह पंचायत में कुल 79.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मोहनी बाई को मिले 823 वोट
सरपंच पद के चुनाव में मोहनी बाई मेहरा ने 823 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, राजेश बाई सामरिया को 645 और हीना बैरवा को 532 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद मोहनी बाई के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत कर जीत की बधाई दी।
विष्णु सुमन बने उपसरपंच
शनिवार को उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव में विष्णु सुमन का चयन किया गया। परिणाम सामने आने के बाद ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच मोहनी बाई मेहरा और उपसरपंच विष्णु सुमन का स्वागत किया। ग्रामीणों ने दोनों से ग्राम पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और गांव में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दिवाली के त्योहार को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन खेरली द्वारा बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसागर, वंदे भारत लाइव सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद वाराणसी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बनारस-प्रयागराज-रामबाग…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर(गुड़ली ) मुख्य गांव गुड़ली के पास खुले पड़े नालिया मे गाय के गिरने से हड़कंप मच गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर। प्रगतिशील महिला समिति की ओर से दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी सरदार वल्लभभाई पटेल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।