वाराणसी/ उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद वाराणसी में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बनारस-प्रयागराज-रामबाग ट्रेन तथा बनारस-राजातालाब ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्पष्ट नीति, स्वच्छ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति से विकास के संकल्प साकार होते हैं। काशी में आधुनिक रेलवे स्टेशन, फ्लाईओवर, बेहतर रेल कनेक्टिविटी, सड़कें एवं एयरपोर्ट का विस्तार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इसी दूरदर्शी विजन का प्रमाण है।