Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agra

आगरा मंडल में पोल्ट्री कान्क्लेव 2026 का मंडलायुक्त सभागार

31 Oct 2026, 10:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आगरा मंडल में पोल्ट्री कान्क्लेव 2026 का मंडलायुक्त सभागार - AGRA, उत्तर प्रदेश

प्रेस विज्ञप्ति

*आगरा मण्डल में 'पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026' का मंडलायुक्त सभागार में भव्य आयोजन: कुल 40 करोड़ रुपये के निवेश एमओयू हुए हस्ताक्षरित**

*मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कुक्कुट निवेश सम्मेलन;* *प्रगतिशील पोल्ट्री उद्यमियों एवं विभागीय अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

आगरा, 31 अक्टूबर 2026: आगरा मण्डल में कुक्कुट पालन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने , उद्यमियों/ किसानों को समृद्ध बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पशुपालन विभाग, आगरा मण्डल द्वारा आयुक्त सभागार में 'पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026' /कुक्कुट निवेश सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप (आई.ए.एस.) तथा विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार,संयुक्त विकास आयुक्त श्री उमेश मणि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती मां की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त महोदय के द्वारा उन्नतशील कुक्कुट पालकों से वार्तालाप कर उनका उत्साह वर्धन भी किया गया। अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग डॉ. देवेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता एवं दिशा निर्देशन तथा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ डी के पाण्डेय के संयोजन में आयोजित मण्डलस्तरीय एक दिवसीय कुक्कुट निवेश सम्मेलन में मण्डल आगरा के 150 से ज्यादा पोल्ट्री उद्यमियों और प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण मण्डल में कुक्कुट व्यवसाय के विस्तार और नई इकाइयों की स्थापना हेतु कुल 40 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
निदेशालय लखनऊ , उत्तर प्रदेश से आगंतुक अपर निदेशक ग्रेड-1 (कुक्कुट) डॉ. अनिल कुमार,संयुक्त निदेशक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ( कुक्कुट) ,उपनिदेशक डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ( कुक्कुट)ने शासन की कुक्कुट विकास नीति 2022, अनुदान योजनाओं, आधुनिक शेड निर्माण, उच्च गुणवत्ता युक्त चूजों की उपलब्धता, अंडा की प्रोटीन की महत्ता तथा बायो-सिक्योरिटी से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ डी के पाण्डेय ने विभाग की ओर से उद्यमियों एवं किसानों को पूर्ण सहयोग, बैंक समन्वय और आवश्यक स्वीकृतियों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया। दुवासु मथुरा से आए प्रोफेसर डॉ अमिताभ भट्टाचार्य ने आधुनिक तकनीकी से पोल्ट्री प्रबंधन के तरीकों के प्रति सभी को जागरूक किया। दुवासू मथुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अविनाश ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से दाना प्रबंधन की तकनीकी पर प्रकाश डाला। उपमुख्यपशुचिकित्सा अधिकारी पशुधन विकास डॉक्टर प्रियंका शुक्ला के द्वारा सफलतापूर्वक मंच संचालन किया गया। डॉ विजय कुमार शर्मा, ए जी एम वेंकीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा कुक्कुट पालन में गोल्डन रूल्स अपनाने पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। कुक्कुट लिटर मैनेजमेंट, (KSS PL, Noida) सोलर लाइट पर महिला उद्यमी को 90% तथा पुरुष उद्यमी को 50% सब्सिडी के प्रावधान के बारे में अवगत कराया गया।
इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव में आगरा मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सोमेश गुप्ता ( फिरोजाबाद), डॉ एन एन शुक्ला ( मथुरा), डॉ सऊद हसन ( प्रभारी मैनपुरी), संयुक्त निदेशक (पैथोलॉजी) डॉ. जितेन्द्र कुमार मलिक, संयुक्त निदेशक (गायनोकोलॉजी) डॉ. अरुण कुमार, डॉ पारितोष(अधीक्षक मंडलीय प्रयोगशाला), डॉ विपिन कुमार(उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी चिकित्सा स्वास्थ्य), मंडल आगरा के समस्त उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारीगण,पशु चिकित्साधिकारीगण , पशुधन प्रसार अधिकारी गण, मंडल के छोटे बड़े पॉल्ट्री फार्मर्स/ उद्यमी , पॉल्ट्री फीड कम्पनीज,( वेंकीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,वैदिक एग्रोवेट, नेचर केयर फॉर्म, फोटोवेट एनिमल न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड, स्काईलार्क हैचरी और फीड, नॉर्दर्न रेमेडीज एंड लैब्स, कोशिश सस्टेनेबल सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड )अन्य विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।डॉ ब्रजेश ने फील्ड स्तर पर कुक्कुट पालकों को रोगों से बचाव, टीकाकरण, संतुलित पोषण और समय-समय पर परामर्श उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर चर्चा की। डॉ कमल (उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी) द्वारा मार्केटिंग को बढ़ावा देने हेतु सुझाव दिया गया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न जनपदों से आए प्रगतिशील पोल्ट्री फार्मर्स ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।अपर निदेशक ग्रेड 1 डॉ अनिल कुमार द्वारा कुक्कुट विकास नीति के फायदे बता कर अधिक से अधिक लोगों से कुक्कुट क्षेत्र में आगे आने के लिए अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. देवेन्द्र पाल सिंह द्वारा मंडल आगरा के सभी छोटे बड़े उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
Mirzapur31 Oct

बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

*बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया…

पूरी खबर पढ़ें →
गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l
Gaya31 Oct

गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l

गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya31 Oct

अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान,

ब्रेकिंग अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!