Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Budaun

जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

31 Oct 2026, 10:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग - BUDAUN, उत्तर प्रदेश

बदायूँ: 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश क्रॉप डायवर्सिफिकेशन सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपी डास्प) द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी) योजना के अंतर्गत गठित समूहों के सदस्यों के लिए तृतीय वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन विकास खंड परिसर उसावां में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विधायक प्रतिनिधि, दातागंज डॉ. अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती की विधियों, इसमें आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में विस्तार से बताया।

साथ ही जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अनुदान राशि की जानकारी भी दी। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ.

पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसल पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कृषि वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान भी बताया। सहायक कृषि विकास अधिकारी (कृषि) डॉ.

महेश पाल सिंह ने जैविक विधि से दीमक एवं फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा जनित रोगों के नियंत्रण तथा फसल सुरक्षा के संबंध में किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की तथा इस दिशा में हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। किसानों के जैविक उत्पादों के विपणन एवं बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेले में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए गए।

इनके माध्यम से किसानों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा स्थानीय बाजार में बिक्री के अवसर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक कृषि विकास अधिकारी (कृषि) महेश पाल सिंह, वीटीएम उसावां, पीपीएस उसावां, नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा, प्रमाणीकरण संस्था से अवधेश कुमार सिंह एवं पुनीत शर्मा, गठित समूहों के सदस्य एवं कृषक तथा सहयोगी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

—-

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नरसिंहपुर जिले में ऑपरेशन ईगल क्लो का असर पुलिस ने शक्कर नदी पुल पर पड़ी 10 लाख की अवैध शराब बोलेरो वाहन जप्त
Narsimhapur31 Oct

नरसिंहपुर जिले में ऑपरेशन ईगल क्लो का असर पुलिस ने शक्कर नदी पुल पर पड़ी 10 लाख की अवैध शराब बोलेरो वाहन जप्त

नरसिंहपुर जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान operation eagle…

पूरी खबर पढ़ें →
बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
Mirzapur31 Oct

बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

*बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया…

पूरी खबर पढ़ें →
गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l
Gaya31 Oct

गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l

गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!