आबकारी विभाग द्वारा कम्पोजिट मदिरा दुकानों में लगाये गए सूचना फ्लेक्स के माध्यम से आम जन को सूचना एवं अपील
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कटनी मे नकली एवं संदिग्ध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने कंपोजिट मदिरा दुकानों में फ्लेक्स के माध्यम से शराब की पहचान एवं सुरक्षित खरीद को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन सही जगह से खरीदारी, क्यूआर कोड से जानकारी का मिलान ,नकली शराब से बचाव के महत्वपूर्ण कदम हैं।आबकारी विभाग के अनुसार शराब खरीदते समय बोतल के लेबल, सील और क्यूआर कोड की जांच करना बेहद जरूरी है।
बोतल पर लगे लेबल के रंग और सील की निर्धारित आकृति में किसी प्रकार का अंतर दिखाई देने पर शराब के नकली होने की आशंका हो सकती है। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि बोतल पर अंकित क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर ग्राहक मदिरा की महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।
क्यूआर कोड स्कैन करने पर ब्रांड, बॉटलिंग इकाई, बैच क्रमांक, बैच दिनांक और लेबल क्रमांक जैसी जानकारी प्रदर्शित होती है। ग्राहक को क्यूआर कोड से प्राप्त जानकारी का मिलान बोतल पर अंकित विवरण से करने की सलाह दी गई है।
जानकारी में अंतर मिलने पर मदिरा संदिग्ध हो सकती है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि देशी मदिरा के लेबल का रंग नारंगी और विदेशी मदिरा के लेबल का रंग नीला होता है।
बोतल की सील पर निर्धारित नारंगी डायमंड आकृति भी पहचान का महत्वपूर्ण आधार है।आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि शराब के स्वाद, गंध, रंग अथवा गुणवत्ता में किसी तरह का असामान्य परिवर्तन महसूस होने पर उसका सेवन न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल आबकारी विभाग को आबकारी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07622-231217 पर सूचना देकर संदिग्ध मदिरा के संबंध में जानकारी दें सकते हैं।
इसलिए केवल लाइसेंसी मदिरा दुकान से ही शराब खरीदें। अन्य किसी स्थान से बिना लाइसेंस प्राप्त स्थानों से शराब विक्रय ना करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर के अंतर्गत वर्धमान नगर क्षेत्र में आज रविवार की सुबह ट्रांसपोर्ट के वारदाने…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: - जिले में सूखे जैसी स्थिति बनने के बावजूद चंद्रपुर शहर के लोगों को…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती दीपावली से पहले सोनहा पुलिस का एक्शन मोड ON! आतिशबाजी की दुकानों पर थानाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
कबरई, महोबा (उत्तर प्रदेश) कबरई के धारोंन के पास विस्फोटक सामग्री पकड़े जाने की खबर से इलाके में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटन में किसानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
स्थान: मोहल्ला शहरी दरवाजा, बेहट, सहारनपुर। बेहट के मोहल्ला शहरी दरवाजा से पेयजल व्यवस्था को लेकर एक गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।