Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट

01 Nov 2026, 04:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिजावर और बड़ामलहरा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान बिजावर वृत्त के बिजावर, कंजरपुरा, बिलगांय, नयाताल और कायन क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी गई। टीम ने तलाशी के दौरान झाड़ियों और जमीन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गुड़ एवं महुआ लाहन बरामद किया।

आबकारी टीम ने मौके पर अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रही 19 से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त किया। साथ ही 850 किलोग्राम से अधिक महुआ लाहन नष्ट किया गया और 33 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई।

कार्रवाई में नष्ट एवं जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताया गया है।आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अवैध शराब के कारोबार पर विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की
Mahrajganj01 Nov

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद; मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
सरदार पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल के आतिथ्य में हुआ|
Ratlam01 Nov

सरदार पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल के आतिथ्य में हुआ|

जावरा---(रतलाम) जिले के ताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 8 फीट ऊंची…

पूरी खबर पढ़ें →
योगाचार्य विष्णु आर्य से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर ने लिया आशीर्वाद
Sagar01 Nov

योगाचार्य विष्णु आर्य से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर ने लिया आशीर्वाद

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पर भाजयुमो की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!