Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की

01 Nov 2026, 04:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद; मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया

सिद्धार्थनगर।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा गया और उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास SSB की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। मोटरसाइकिल के पीछे बोरी बंधी होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बोरी में छिपाकर रखा गया एक कार्टून बरामद हुआ, जिसमें खुकुरी ब्रांड की 500 पैकेट नेपाली सिगरेट रखी हुई थीं।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आशीष कशोधन पुत्र स्वर्गीय सुनील कशोधन, निवासी अलीगढ़वा मार्केट, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

SSB ने बरामद सिगरेट और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर व्यक्ति सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क इकाई ककरहवा को सौंप दिया।

सीमा पर तस्करी के खिलाफ लगातार निगरानी

SSB के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट
Sagar01 Nov

बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विकास भवन परिसर से ₹30,000 घूस लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Kushinagar01 Nov

कुशीनगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विकास भवन परिसर से ₹30,000 घूस लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बिजिलेंस, गोरखपुर की टीम ने शनिवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj01 Nov

नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!