नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप
नौतनवा/महराजगंज।
नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के लोहसी गांव निवासी मनीषा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद युवती उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, जबकि परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे।
इसी बात से नाराज होकर युवती रविवार तड़के करीब चार बजे घर से निकलकर बरवाभोज गांव पहुंची और वहां स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई है।
फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाताकुशीनगर एयरपोर्ट को नियमित उड़ानों से जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
एटा: तीन दिन से काली नदी में चल रहा सर्च अभियान समाप्त, शीशम के पेड़ में फंसा मिला…
पूरी खबर पढ़ें →
अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बिजिलेंस, गोरखपुर की टीम ने शनिवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागपुर पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा, और सड़क पर संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए शहर भर में…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद; मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया…
पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 648 बोतल रम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार नौतनवा पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।