Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

हरियाणवी गीतों पर छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, प्राचार्या ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश

01 Nov 2026, 04:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणवी गीतों पर छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, प्राचार्या ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश - REWARI, हरियाणा

(सुरेश सिहाग )मसानी (रेवाड़ी)। शहीद दीन दयाल सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्य गीत से किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने ‘देशां में देश हरियाणा’ सहित विभिन्न हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणा की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि है। भाईचारा ही हरियाणा की असली पहचान और सबसे बड़ा धर्म है। यहाँ सभी जातियों और धर्मों के लोग आपसी सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ रहते हैं। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आपसी सौहार्द इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने के साथ-साथ हरियाणवी होने पर भी गर्व है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह ने विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सद्भाव से जुड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्रीमती सुषमा, सुव्रता, ममता, मीनाक्षी, ललिता, अंजना, योगेशश्री, राजवीर, रीना, एकता, भावना, नीतू, दौलतराम, madhu एवं धर्मपाल सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल
Dhanbad18 Nov

धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल

कतरास मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nagaur18 Nov

राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता…

पूरी खबर पढ़ें →
फतेहपुर हसवा ब्लॉक के अकबरपुर बड़वा सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले।
Fatehpur18 Nov

फतेहपुर हसवा ब्लॉक के अकबरपुर बड़वा सामुदायिक शौचालय में लटक रहे हैं ताले।

रिपोर्टर सुमित पासवान फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा के सामुदायिक शौचालय में पांच साल से नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
बिलासपुर में 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 दिसंबर अंतिम तिथि
Bilaspur18 Nov

बिलासपुर में 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 दिसंबर अंतिम तिथि

बिलासपुर। जिले के अनुविभाग बिलासपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों के…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव इंक फैक्ट्री में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग
Kanpur Nagar18 Nov

कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव इंक फैक्ट्री में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर नगर थाना महाराजपुर चौकी कुलगांव इंक फैक्ट्री में लगी भीषण आग लगने का कारण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!