Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

हाटा बाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.8 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

01 Nov 2026, 06:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाटा बाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.8 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

हाटा बाजार के पास पुलिस ने की कार्रवाई, प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर ले जा रहा था शराब

चैनपुर (कैमूर)। कैमूर जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और गश्ती अभियान चला रही है। इसी क्रम में चैनपुर थाना पुलिस ने हाटा बाजार के समीप कार्रवाई करते हुए 11.8 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हाटा गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय बसंत चौहान, पिता बेचू चौहान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की रात चैनपुर थाना पुलिस की टीम ईआरवी-33 वाहन से रात्रि गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान एक नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे हाटा बाजार में गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक व्यक्ति शराब लेकर हाटा आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतौना नहर के समीप निगरानी शुरू कर दी।

सुबह करीब 7:50 बजे नहर से लगभग 200 मीटर पूर्व पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को कंधे पर प्लास्टिक का बोरा लेकर आते देखा। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बसंत चौहान बताया। इसके बाद पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसमें 200 एमएल के 25 पाउच राइडर मसाला देसी शराब तथा 200 एमएल के 34 पाउच राइडर मसाला देसी शराब बरामद हुए। इस प्रकार कुल 59 पाउच में 11.8 लीटर देसी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी बसंत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ थाना ले गई।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*
Mahendragarh01 Nov

रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*

*रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!