वैष्णव वैरागी सेवा संस्थान,उदयपुर द्वारा तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लीये :-निशांत पंडित
तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन की तिथि बढ़ाई
अब 4 नवंबर तक करा सकेंगे वर-वधू के जोड़ों का पंजीयन, अब तक 17 जोड़े हुए बुक
घासा (उदयपुर)। वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में गांव घासा मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले वर-वधू के जोड़ों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन समाजबंधुओं को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थान की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक में पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर 2026 करने का निर्णय लिया गया है।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश वैष्णव एवं पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक 17 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई है।
उन्होंने वैष्णव बैरागी समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और समाजबंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक वर-वधू के जोड़ों का पंजीयन करवाकर इस सामाजिक एवं पुनीत आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
पात्र जोड़ों को मिलेगी 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र वर-वधू को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें 21 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में तथा 4 हजार रुपये संस्थान के खाते में जमा होंगे।
संस्थान की ओर से सभी समाजबंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक अपने जोड़ों का पंजीयन करवाकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीयन करने पर अमझोर समिति प्रबंधक पर गिरी गाज, निलंबन के निर्देश **समय-सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित परबतसर :- शहर के राजकीय महाविद्यालय, परबतसर में 1.10.2026 से 31.10.2026 तक…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।