मध्यप्रदेश की धरती में छिपा है सोना-चांदी और तांबे का खजाना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की धरती एक बार फिर अपनी बेशकीमती खनिज संपदा को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला कटनी जिले का है, जहां जमीन के नीचे तांबा, चांदी और सोने जैसे बहुमूल्य खनिज मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
कटनी जिले के सलैया फाटक क्षेत्र में स्थित 150 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले बेस मेटल ब्लॉक को मध्यप्रदेश शासन ने खनिज ब्लॉकों की 21वें चरण की ई-नीलामी में शामिल किया है। इस ब्लॉक को कंपोजिट लाइसेंस के लिए रखा गया है।
यानी सफल बोलीदाता को निर्धारित शर्तों के तहत खनिजों की खोज और संसाधनों का आकलन करने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के 8 जिलों कटनी, दमोह, नीमच, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, सतना और रीवा के कुल 12 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक नीलामी में शामिल किए गए हैं।
एक अन्य खनिज ब्लॉक में टाइटेनियम, वेनेडियम और रेयर अर्थ जैसे महत्वपूर्ण खनिज मिलने की संभावनाएं जताई गई हैं। लगभग 405 हेक्टेयर के इस क्षेत्र का करीब 150 हेक्टेयर हिस्सा कटनी जिले के अमोच, छपरा और दिवरी गांवों में है, जबकि शेष हिस्सा जबलपुर जिले में आता है।
यदि अन्वेषण में खनिज भंडार की पुष्टि होती है और परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो इससे निवेश, उद्योग, परिवहन, मशीनरी और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**प्रेस विज्ञप्ति** **गया, दिनांक – 11 नवंबर 2026** ### छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश गंगाघाट : राजधानी मार्ग शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के निकट पोनी रोड तिराहे पर ट्रैफिक जाम के…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।