Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kondagaon

पहले पति की हत्या में जेल काटी, छूटकर दूसरा पति बनाया और अब दूसरे पति की भी कर दी हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार

02 Nov 2026, 04:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पहले पति की हत्या में जेल काटी, छूटकर दूसरा पति बनाया और अब दूसरे पति की भी कर दी हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार - कोंडागांव, छत्तीसगढ़

केश्काल / कोंडागांव:

छत्तीसगढ़ के केश्काल अंतर्गत ग्राम अरंडी में एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक क्रूर महिला ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने ही पति की हत्या कर दी।

पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी पत्नी भगनी नेताम ने ही धारदार हथियार से की थी।

घटना के बाद हो गई थी फरार, बेडमा से हुई गिरफ्तारी:

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी भगनी नेताम मौके से फरार हो गई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छानबीन शुरू की और तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी महिला को बेडमा से धर दबोचा।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस शातिर महिला के काले कारनामों की एक के बाद एक परतें खुलने लगीं।

अपराधिक इतिहास जान पुलिस भी रह गई दंग:

पुलिस की पूछताछ में जो बात सामने आई, उसने सबको स्तब्ध कर दिया। आरोपी महिला भगनी नेताम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के मुताबिक, यह महिला पहले भी अपने एक पति की हत्या के मामले में जेल की हवा खा चुकी है।

सजा काटकर या छूटने के बाद उसने पूर्व सरपंच गोविंद नेताम के साथ दूसरा रिश्ता बनाया और उसे अपना दूसरा पति बनाया।

लेकिन कुछ समय बाद उसने अपने दूसरे पति यानी गोविंद नेताम का भी वही हस्र कर दिया और बेरहमी से धारदार हथियार से उसकी जान ले ली।

फिलहाल, पुलिस इस बात की गहराई से जाँच कर रही है कि आखिर इस शातिर महिला ने अपने दूसरे पति की हत्या क्यों और किन कारणों के चलते की थी।

इस जघन्य दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

संवाददाता – चंद्रप्रकाश कुलदीप
कोंडागांव छत्तीसगढ़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान चलाने का निर्णय
Durg02 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान चलाने का निर्णय

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान चलाने का निर्णय भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत के सामने ही अंधेरे में गांधी चौक! अंदर-बाहर की लाइटें बंद, आखिर जिम्मेदार कौन?
Korba02 Nov

नगर पंचायत के सामने ही अंधेरे में गांधी चौक! अंदर-बाहर की लाइटें बंद, आखिर जिम्मेदार कौन?

नगर पंचायत पाली के सामने ही अंधेरे में डूबा गांधी चौक, अंदर और बाहर की लाइटें बंद; जिम्मेदार…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨 अंबिकापुर में गांजे के कथित कारोबार को लेकर बड़ा सवाल! मेडिकल कॉलेज के पास किराना दुकान में गांजे की बिक्री का आरोप, आखिर पुलिस प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?
जान से मारने की नीयत से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने भेजा जेल
Sonbhadra02 Nov

जान से मारने की नीयत से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने भेजा जेल

सलैयाडीह में जितेंद्र हलवाई के मकान से पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा, गंभीर धाराओं में दर्ज था…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Mahrajganj02 Nov

महराजगंज में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार महराजगंज। जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
ठूठीबारी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मुकदमे में वांछित एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj02 Nov

ठूठीबारी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मुकदमे में वांछित एक वारंटी को किया गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया ठुठीबारी/महराजगंज। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!