वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान चलाने का निर्णय

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान चलाने का निर्णय
भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक 2 नवंबर को इंडियन काफी हाउस सुपेला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। बैठक में "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां" अभियान चलाने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसके अंतर्गत महासंघ के द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर जरूरतमंदों तक पहुंचकर आवश्यक सामग्रियों की पैकेटों का वितरण किया जाएगा, ताकि उनकी भी दीवाली रोशन एवं खुशियों से भरी हो। वितरित करने वाले पैकेटों में दीये, तेल, बाती, अगरबत्ती, खाद्य सामग्री, फल-फूल, खील बताशे एवं बच्चों के लिए प्रदूषण रहित हल्के फुलझड़ी, पटाखे शामिल रहेंगे। महासंघ के सदस्य गण छोटे छोटे समूहों में जरूरतमंद लोगों तक जाकर दीपावली के पूर्व पैकेटों का वितरण करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए दीपावली की खरीदारी स्थानीय लोकल फुटकर विक्रेताओं से करेंगे एवं लोगों को प्रेरित करेंगे। बैठक में प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026 से सम्मानित होने वाले प्रसिद्ध पंडवानी गायक चेतन देवांगन, छत्तीसगढ़ी साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर, लोककलाकार डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं लोक गायिका श्रीमती साधना यादव को बधाई प्रेषित की गई।
इसके साथ ही महासंघ के द्वारा वरिष्ठजनों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं के कल्याण के लिए आने वाले दिनों में अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं रूपरेखा बनाई गई। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा, संतोष शुक्ला, कृष्णाराम मार्कण्डेय आदि उपस्थित थे।
बैठक के अंत में अहिवारा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







