Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shahdol

नगरपालिका छोड़ ग्राम पंचायत का विकास करने निकल गए नगरपालिका अध्यक्ष……

02 Nov 2026, 05:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगरपालिका छोड़ ग्राम पंचायत का विकास करने निकल गए नगरपालिका अध्यक्ष...... - शहडोल, मध्य प्रदेश

वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से जिला ब्यूरो शुभम सिंह बिसेन की रिपोर्ट

नियमानुसार कहा जाता है कि हर व्यक्ति और पद किसी न किसी तरह किसी दायरे में रह कर कार्य करता है मगर अजब शहडोल में गजब वाकया देखने को मिल रहा है। यहां तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल ने दायरों और परिसीमन को दरकिनार करते हुए शहर से लगे हुए ग्राम पंचायत का विकास करने निकल पड़े।भले ही शहर की सड़कें खस्ता हाल हों जगह जगह सीवर लाइन की वजह से टूटी सड़कें हो या बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स हों।

क्या है मामला?
शहडोल जिले की नगरपालिका मुख्यालय से सटे विशिष्ट ग्राम कोटमा में नगरपालिका की एन ओ सी से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पोल लगा कर तार खींच दी गईं और तो और ग्राम पंचायत के मुखिया कहे जाने वाले सरपंच महोदय से किसी भी प्रकार की सहमति तक प्राप्त नहीं की गई।

ग्रामीणों के साथ छलावा…..
ग्राम कोटमा के निवासियों को अंधेरे में रख एक प्राइवेट सेक्टर की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी के पोल लगवा दिए गए और उन्हें बताया गया कि यह पोल स्ट्रीट लाइट्स के लिए लगाए जा रहे हैं जो कि नगरपालिका शहडोल के द्वारा लगाई जाएगी।
हालांकि पड़ताल करने पर किए गए उपरोक्त दावे महज लॉलिपॉप निकले।

क्या कहता है नियम?
कोई भी निजी कंपनी किसी भी निजी (प्राइवेट) भूमि पर भू-स्वामी (जमीन के मालिक) की लिखित सहमति या अनुमति के बिना निर्माण कार्य नहीं कर सकती।
​भारतीय कानून के तहत किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति पर अनधिकृत कब्जा या निर्माण करना गैरकानूनी है।

​आपराधिक अतिचार (Criminal Trespass): भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329 (पूर्व में IPC की धारा 441/447) के तहत किसी की निजी संपत्ति में बिना अनुमति प्रवेश करना या उस पर अवैध कब्जा/निर्माण करना एक दंडनीय अपराध है।
​संवैधानिक अधिकार: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 300A संपत्ति के अधिकार की रक्षा करता है। कानूनन स्थापित प्रक्रिया के बिना किसी भी व्यक्ति को उसकी संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।
​निजी कंपनी के पास अधिग्रहण का अधिकार नहीं: भूमि अधिग्रहण का अधिकार केवल सरकार के पास होता है (भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 के तहत), और वह भी केवल सार्वजनिक हित (Public Purpose) के लिए। कोई भी निजी कंपनी अपनी मर्जी से किसी की निजी जमीन अधिग्रहित या इस्तेमाल नहीं कर सकती।

इनका कहना है:-
मुझसे किसी भी तरह का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया गया है और मुझे न ही यह जानकारी थी कि यह प्राइवेट काम है।
(सरपंच कोटमा)
अनापत्ति प्रमाणपत्र हमने जारी किया है और भविष्य में हम इनपर स्ट्रीटलाइट लगवाएंगे। अभी नगरपालिका क्षेत्र में नहीं है जब आयेगा तब विकास करवाएंगे।
यह जानकारी स्वयं से फोन करके साझा की गई है माननीय जी के द्वारा।
घनश्याम जायसवाल (नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल)

यह कार्य वेंडर द्वारा किया गया है जो एयरटेल के एक टावर को दूसरे टावर से जोड़ता है हालांकि यह अभी हमारे हैंडओवर नहीं हुआ है।
विपिन सिंह (एयरटेल कर्मचारी शहडोल)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संवैधानिक मूल्य शिक्षा नीति का ह्रदय स्थल – प्रो. चाँद किरण सलूजा
Sagar18 Nov

संवैधानिक मूल्य शिक्षा नीति का ह्रदय स्थल – प्रो. चाँद किरण सलूजा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर के जीवनपर्यंत शिक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Nov

रास्ते पर अतिक्रमण , किसानों को लगाना पड़ रहा है 10 किलोमीटर का चक्कर

श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत के कlचरमुली ग्राम में अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीण जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Nov

रास्ते पर अतिक्रमण , किसानों को लगाना पड़ रहा है 10 किलोमीटर का चक्कर

श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत के कlचरमुली ग्राम में अतिक्रमण का मामला सामने आया है । ग्रामीण जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल
Dhanbad18 Nov

धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल

कतरास मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nagaur18 Nov

राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!