Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

मोबाइल हैक कर मंडी व्यापारी के बैंक खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये, कुठला थाने में शिकायत दर्ज मोबाइल गर्म होने के बाद अचानक गायब हुआ पूरा डेटा, खाते से रकम निकलने का मैसेज देख व्या

24 Nov 2026, 04:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोबाइल हैक कर मंडी व्यापारी के बैंक खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये, कुठला थाने में शिकायत दर्ज मोबाइल गर्म होने के बाद अचानक गायब हुआ पूरा डेटा, खाते से रकम निकलने का मैसेज देख व्या - कटनी, मध्य प्रदेश

मोबाइल हैक कर मंडी व्यापारी के बैंक खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये, कुठला थाने में शिकायत दर्ज

मोबाइल गर्म होने के बाद अचानक गायब हुआ पूरा डेटा, खाते से रकम निकलने का मैसेज देख व्यापारी के उड़े होश

कटनी। शहर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कृषि उपज मंडी रोड निवासी मंडी व्यापारी ओमप्रकाश प्यासी से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। ऑनलाइन ठगी की इस घटना के बाद पीड़ित ने कुठला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ओमप्रकाश प्यासी के अनुसार, घटना वाले दिन उन्होंने सुबह अपने मोबाइल की बैटरी पूरी तरह चार्ज की थी और इसके बाद घर से मंडी के लिए रवाना हुए थे। शुरुआत में मोबाइल सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन मंडी पहुंचने के कुछ घंटे बाद जब उन्होंने अपना फोन देखा तो उसकी बैटरी पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। इतना ही नहीं, मोबाइल असामान्य रूप से गर्म भी हो रहा था।

मोबाइल को दोबारा चार्ज कर चालू करने पर व्यापारी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब फोन का पूरा डेटा गायब मिला। इसी दौरान उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज भी सामने आया। अचानक हुई इस घटना से व्यापारी के होश उड़ गए।

पीड़ित को आशंका है कि किसी साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल को हैक कर बैंक खाते से ऑनलाइन रकम पार कर दी। मोबाइल का अचानक गर्म होना, डेटा गायब होना और खाते से रकम निकलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना ने एक बार फिर मोबाइल सुरक्षा और ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चौसाना क्षेत्र गांव ऊदपुर में 65वर्षीय बुजुर्ग को किया लहुलुहान, पलकटी से किए गए क ई बार, हालात गंभीर
Shamli24 Nov

चौसाना क्षेत्र गांव ऊदपुर में 65वर्षीय बुजुर्ग को किया लहुलुहान, पलकटी से किए गए क ई बार, हालात गंभीर

*बड़ी खबर - शामली* *खेत की डोल पर पेड़ छांट रहे बुजुर्ग पर पलकटी से जानलेवा हमला, हालत…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन
Sagar24 Nov

विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्राचीन भारतीय इतिहास,…

पूरी खबर पढ़ें →
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प
🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित अवैध कबाड़ कारोबार का बड़ा मामला! मुकेश दास पर गंभीर आरोप, ट्रकों में भरकर कहाँ भेजा जा रहा है कच्चा लोहा?
Raipur24 Nov

🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित अवैध कबाड़ कारोबार का बड़ा मामला! मुकेश दास पर गंभीर आरोप, ट्रकों में भरकर कहाँ भेजा जा रहा है कच्चा लोहा?

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से कथित अवैध कबाड़ कारोबार का मामला सामने आ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प
error: Content is protected !!