कांठ नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का 2.60 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर पंचायत को मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए 2.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस लागत से बनने वाले इस आधुनिक कार्यालय भवन का सोमवार को भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। नया कार्यालय बनने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सहूलियत होगी।

कांठ के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में चेयरमैन इकबाल आलम और अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। यहां आचार्य भावेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। पत्रकारों से बात करते हुए
नगर पंचायत चेयरमैन इकबाल आलम ने कहा कि कांठ को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने का पूरा-पूरा प्रयास किया जा रहा है। नए कार्यालय भवन के तैयार होने के बाद इससे नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी। वहीं अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि भवन निर्माण कार्य की जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधक, यूनिट-18, सी एंड डीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), मुरादाबाद को दी गई है। सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में सभासद मोहम्मद इलियास, दिलशाद, मोहम्मद उस्मान, रईस अहमद, मोहम्मद परवेज, हरि सिंह, चमन सिंह, मनोज कुमार, नसीम अहमद, शकील अहमद सहित नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार, कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धमतरी/ जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने छत्तीसगढ़ी बोली में संबोधन देते…
पूरी खबर पढ़ें →
धवारी स्टेडियम के नाम परिवर्तन पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, बोले– राजनीति के चाणक्य थे अर्जुन सिंह,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई, करीब 60 पदाधिकारियों पर गिरी गाज; प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी:- सांकरा–नगरी मार्ग पर कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य्प्रदेश के गुना मे निरीक्षक श्री महबूब खान उप निरीक्षक श्री रविंद्र जेन सहायक उप निरीक्षक श्री शिवकुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राही अब ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।