हरियाणा की कैबिनेट मीटिंग आज, शाह के दौरे से पहले सीएम सैनी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी।
मुख्य सचिव ने बैठक की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। फिलहाल कैबिनेट का एजेंडा नहीं जारी हुआ।
सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। संभावना है कि बैठक में गुजरात दौरे में मिले करीब 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर रणनीति बन सकती है।
सेमीकंडक्टर, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के निवेश प्रस्तावों पर फोकस रहेगा। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों को जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर हो सकती चर्चा
रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी जैसी मांगों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित की नई नीतियों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।
जानकारी हो कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे हरियाणा आएंगे। करनाल में पदयात्रा और अंबाला में शहीद स्मारक के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाह के दौरे से पहले कैबिनेट बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsरेल.यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में कन्फर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दपूम. रेलवे प्रशासन नें दो…
पूरी खबर पढ़ें →
बृहस्पतिवार 19 नवम्बर 2026 वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
गौरव शर्मा वंदे भारत न्यूज़ | टोंक जिले की मालपुरा तहसील के लांबाहरिसिंह से इस वक्त की दुखद…
पूरी खबर पढ़ें →
मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
⚡ सांसद और नेताओं के क्षेत्र में भी बिजली विभाग की लापरवाही! नगर पंचायत पाली में जगह-जगह खुले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबैराज मार्ग से आजाद मार्ग के बीच तैयार आर ओ बी को शुरू हुए अधिक दिन भी नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।