Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

मैहर नगरपालिका की वसूली पर कांग्रेस का तीखा हमला, CMO के बयान से उठे वैधानिकता पर सवाल!*

03 Nov 2026, 05:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैहर नगरपालिका की वसूली पर कांग्रेस का तीखा हमला, CMO के बयान से उठे वैधानिकता पर सवाल!* - मैहर, मध्य प्रदेश

*रसीदों पर परिषद की आधिकारिक सील नहीं होने का आरोप, रमेश प्रजापति ने वसूली तत्काल रोकने और उच्चस्तरीय जांच कराने की उठाई मांग*

मैहर। मैहर नगरपालिका में जारी कथित वसूली को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश प्रजापति 'मुन्ना भैया' ने नगरपालिका की वसूली प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे जनता की जेब पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताया है। उन्होंने सवाल किया है कि जब स्वयं मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) के कथनों से ही वसूली की वैधानिकता पर संदेह पैदा हो रहा है, तो आखिर किस नियम और किस अधिकार के तहत आम नागरिकों से राशि वसूली जा रही है?

रमेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा जारी की जा रही रसीदों पर परिषद की आधिकारिक सील तक मौजूद नहीं है। यदि रसीदों पर अधिकृत सील नहीं है और वसूली की वैधानिक प्रक्रिया भी स्पष्ट नहीं है, तो यह पूरी व्यवस्था पारदर्शिता और जवाबदेही के दायरे में गंभीर जांच का विषय बन जाती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नगरपालिका में किसके निर्देश पर वसूली की जा रही है? वसूली की राशि किस मद में जमा हो रही है? इसकी अधिकृत अनुमति किसने दी है और जनता को इसका हिसाब कौन देगा? इन सवालों का जवाब नगरपालिका प्रशासन को सार्वजनिक रूप से देना चाहिए।

जनता से वसूली का अधिकार है तो नियम और हिसाब भी सार्वजनिक करें

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि विवादित वसूली प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। अब तक वसूली गई संपूर्ण राशि, जारी की गई रसीदों और वसूली के आदेशों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रमेश प्रजापति ने स्पष्ट कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से इस तरह राशि वसूलने का मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता। नगरपालिका प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि वसूली वैधानिक है या नहीं। जनता को जवाब देना प्रशासन की जिम्मेदारी है, न कि जनता को अपने ही पैसों के लिए सवालों के घेरे में खड़ा करना।

*रमेश प्रजापति 'मुन्ना भैया'*
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मैहर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी
Sagar16 Nov

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!