Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

गौशाला और मंदिर तक सड़क की मांग पर महंत का आरोप- बीडीओ ने संपत्ति पर उठाए सवाल, बोले- गलत साबित हुई तो त्याग दूंगा संन्यास

03 Nov 2026, 05:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गौशाला और मंदिर तक सड़क की मांग पर महंत का आरोप- बीडीओ ने संपत्ति पर उठाए सवाल, बोले- गलत साबित हुई तो त्याग दूंगा संन्यास - BASTI, उत्तर प्रदेश

महंत नागा गिरजेश दास ने बीडीओ की संपत्ति की भी जांच कराने की उठाई मांग, बीडीओ बोले- मैंने अपमानजनक कोई बात नहीं कही

बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोखरा स्थित प्राचीन राम जानकी हनुमानगढ़ी मठ के महंत नागा गिरजेश दास और खंड विकास अधिकारी के बीच विवाद सामने आया है। महंत ने आरोप लगाया है कि गौवंशों के लिए टीन शेड और मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 150 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण की मांग करना उन्हें महंगा पड़ गया।

महंत के मुताबिक, उन्होंने इन निर्माण कार्यों के लिए 7 मई 2026 को खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज राकेश कुमार दीपक को ज्ञापन सौंपा था। इसी ज्ञापन की जांच के लिए 2 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। महंत का आरोप है कि जांच के दौरान अधिकारी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने उनसे सवाल किया कि आपके पास पहले से इतनी गाड़ियां और सभी उपयोग के संसाधन मौजूद हैं, फिर सरकारी सुविधाओं की क्या जरूरत है? महंत का आरोप है कि अधिकारी ने उनकी संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दी खुली चुनौती

महंत नागा गिरजेश दास ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहा कि यदि किसी भी सक्षम सरकारी जांच में उनकी संपत्ति गलत तरीके से अर्जित होना साबित होता है तो वह अपना संन्यासी जीवन तक त्यागने को तैयार हैं। सरकार और हिंदू समाज उन्हें जो भी दंड देगा, उसे वह हंसते हुए स्वीकार करेंगे।उन्होंने कहा कि यदि उनकी संपत्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही खंड विकास अधिकारी की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी जिम्मेदार अधिकारी की संपत्ति या कार्यप्रणाली में गड़बड़ी सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।महंत ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि जनहित में मांग करने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होगी। वह इस मामले को लेकर आगे भी जिम्मेदार अधिकारियों से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे।बीडीओ बोले- मैंने अपमानजनक कोई बात नहीं कहीइस संबंध में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार दीपक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे महंत को अपमानित महसूस हुआ हो। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि बातचीत के दौरान उन्होंने महंत से इतना जरूर कहा था कि आपके पास गाड़ी है। महंत द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि महंत जी ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो क्या कहा जाए, ऐसे संत के बारे में क्या कहा जाए।अब इस मामले में महंत के आरोप और बीडीओ के जवाब के बाद प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। सवाल यह है कि जनहित में दिए गए ज्ञापन की जांच के दौरान वास्तव में क्या बातचीत हुई और क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर नगरपालिका की वसूली पर कांग्रेस का तीखा हमला, CMO के बयान से उठे वैधानिकता पर सवाल!*
Maihar03 Nov

मैहर नगरपालिका की वसूली पर कांग्रेस का तीखा हमला, CMO के बयान से उठे वैधानिकता पर सवाल!*

*रसीदों पर परिषद की आधिकारिक सील नहीं होने का आरोप, रमेश प्रजापति ने वसूली तत्काल रोकने और उच्चस्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराकर दंपती घायल, हाईवे देवदूत ने पहुंचाया अस्पताल
Basti03 Nov

सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराकर दंपती घायल, हाईवे देवदूत ने पहुंचाया अस्पताल

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े मृत पशु के चलते बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार…

पूरी खबर पढ़ें →
छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!
Basti03 Nov

छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!

बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। इसका उदाहरण…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जनजागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र मुख्यातिथि अजय चंद्राकर
Dhamtari03 Nov

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जनजागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र मुख्यातिथि अजय चंद्राकर

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छःग ) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 02…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!