दो माह का मासूम बच्चा लापता, रमजीता गांव में मचा हड़कंप; तलाश में जुटी ठूठीबारी पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दो माह का मासूम बच्चा लापता, रमजीता गांव में मचा हड़कंप; तलाश में जुटी ठूठीबारी पुलिस
ठुठीबारी/महराजगंज।
ठूठीबारी थाना क्षेत्र के रमजीता गांव से दो माह के मासूम बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी गोविंद राजभर के परिवार का बच्चा अचानक लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव में चिंता का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है और बच्चे के लापता होने से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है। फिलहाल बच्चा किन परिस्थितियों में और कहां से लापता हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
दो माह के मासूम के लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन बच्चे की सकुशल बरामदगी की आस लगाए हुए हैं। वहीं, पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील…
पूरी खबर पढ़ें →
महंत नागा गिरजेश दास ने बीडीओ की संपत्ति की भी जांच कराने की उठाई मांग, बीडीओ बोले- मैंने…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े मृत पशु के चलते बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। इसका उदाहरण…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।