Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

03 Nov 2026, 06:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और छठ महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, डीजे की आवाज से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिए गए सख्त निर्देश

पुरंदरपुर (महराजगंज)।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को पुरंदरपुर थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी फरेंदा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, व्यापारियों, पूजा समितियों के आयोजकों, डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस प्रशासन ने धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा एवं छठ महोत्सव को लेकर शासन-प्रशासन की गाइडलाइन और न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

लक्ष्मी पूजा पंडालों एवं छठ घाटों पर अग्नि सुरक्षा, बिजली की सुरक्षित फिटिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के भीतर ही साउंड सिस्टम बजाने की हिदायत दी गई। साथ ही भड़काऊ एवं उत्तेजक गाने नहीं बजाने के निर्देश भी दिए गए।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बाजारों और पूजा स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए आयोजकों को स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

पुलिस प्रशासन ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रतापगढ़ -मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रथम चरण में 286 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
Pratapgarh03 Nov

प्रतापगढ़ -मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रथम चरण में 286 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

प्रतापगढ़- राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 286 जोड़ो का विवाह सम्पन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
दो माह का मासूम बच्चा लापता, रमजीता गांव में मचा हड़कंप; तलाश में जुटी ठूठीबारी पुलिस
Mahrajganj03 Nov

दो माह का मासूम बच्चा लापता, रमजीता गांव में मचा हड़कंप; तलाश में जुटी ठूठीबारी पुलिस

दो माह का मासूम बच्चा लापता, रमजीता गांव में मचा हड़कंप; तलाश में जुटी ठूठीबारी पुलिस ठुठीबारी/महराजगंज। ठूठीबारी…

पूरी खबर पढ़ें →
गौशाला और मंदिर तक सड़क की मांग पर महंत का आरोप- बीडीओ ने संपत्ति पर उठाए सवाल, बोले- गलत साबित हुई तो त्याग दूंगा संन्यास
Basti03 Nov

गौशाला और मंदिर तक सड़क की मांग पर महंत का आरोप- बीडीओ ने संपत्ति पर उठाए सवाल, बोले- गलत साबित हुई तो त्याग दूंगा संन्यास

महंत नागा गिरजेश दास ने बीडीओ की संपत्ति की भी जांच कराने की उठाई मांग, बीडीओ बोले- मैंने…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराकर दंपती घायल, हाईवे देवदूत ने पहुंचाया अस्पताल
Basti03 Nov

सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराकर दंपती घायल, हाईवे देवदूत ने पहुंचाया अस्पताल

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े मृत पशु के चलते बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार…

पूरी खबर पढ़ें →
छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!
Basti03 Nov

छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!

बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। इसका उदाहरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!