प्रतापगढ़ -मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रथम चरण में 286 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रतापगढ़- राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 286 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा सामूहिक विवाह केवल दो हृदयों का मिलन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता सम्मान, शसक्त समाज के निर्माण का संकल्प है।मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सदर विधायक ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके सुखमय, समृद्ध और उज्ज्वल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रथम चरण में 286 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सदर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में चार चरणों में कुल 1,154 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में नई आशा, सम्मान और खुशियों का संचार करना ही इस पुनीत पहल का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि श्री राय साहब सिंह जी, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय जी, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा जी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य जी ,अभिषेक वैश्य सहित आदि उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दो माह का मासूम बच्चा लापता, रमजीता गांव में मचा हड़कंप; तलाश में जुटी ठूठीबारी पुलिस ठुठीबारी/महराजगंज। ठूठीबारी…
पूरी खबर पढ़ें →
महंत नागा गिरजेश दास ने बीडीओ की संपत्ति की भी जांच कराने की उठाई मांग, बीडीओ बोले- मैंने…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े मृत पशु के चलते बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। इसका उदाहरण…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।