Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

03 Nov 2026, 05:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन के लिए खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत मणि त्रिपाठी ने नगर की व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले- बीमार को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी नहीं मिल पाएगा चारपहिया वाहन का रास्ता

आनंदनगर/फरेंदा, महराजगंज।
नगर में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए मुख्य आवागमन मार्ग पर खोदा गया बड़ा गड्ढा अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। आरोप है कि खुदाई के बाद गड्ढे को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों के सामने दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत मणि त्रिपाठी ने नगर की व्यवस्था और संबंधित जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह नगर का मुख्य आवागमन मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क के बीचोंबीच इतना बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ देना गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो जाए और उसे अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़े तो इस रास्ते से चारपहिया वाहन का गुजरना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसी स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाएगा। किसी आपात स्थिति में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि नगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विकास कार्यों के नाम पर होने वाली अनियमितताओं के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाते रहे हैं। कुछ लोग उनकी आवाज को विकास कार्यों में बाधा डालने के रूप में देखते हैं, जबकि उनका कहना है कि वह विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ और लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

उन्होंने गैस पाइपलाइन कार्य से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से तत्काल गड्ढे को सुरक्षित कराने, आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने और मार्ग पर आवागमन सुचारु करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह संबंधित उच्चाधिकारियों से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग करेंगे।

अब सवाल यह है कि मुख्य मार्ग पर खोदे गए इस गड्ढे को सुरक्षित कराने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या संबंधित विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!
Basti03 Nov

छावनी पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में कराई शादी, सात फेरों के साथ एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े!

बस्ती। रिश्तों में आई दरार को समझदारी और आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। इसका उदाहरण…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत करेली बड़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत, विधायक अजय चंद्राकर जी का जताया आभार
Dhamtari03 Nov

नगर पंचायत करेली बड़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत, विधायक अजय चंद्राकर जी का जताया आभार

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छत्तीसगढ़ ) नगर पंचायत करेली बड़ी क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष का…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी में आयुर्वेद को मिलेगा वैज्ञानिक आधार, रंजना साहू ने की आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की मांग
Dhamtari03 Nov

धमतरी में आयुर्वेद को मिलेगा वैज्ञानिक आधार, रंजना साहू ने की आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की मांग

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छःग) धमतरी - जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और पारंपरिक…

पूरी खबर पढ़ें →
संत श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल भदौरा में युवा जागरण एवं व्यक्तित्व विकास का प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित
Ghazipur03 Nov

संत श्रीराम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल भदौरा में युवा जागरण एवं व्यक्तित्व विकास का प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित

बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, योग, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण पर दिया गया विशेष संदेश भदौरा…

error: Content is protected !!