धमतरी में आयुर्वेद को मिलेगा वैज्ञानिक आधार, रंजना साहू ने की आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छःग)
धमतरी – जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय से धमतरी जिले में आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र (Ayurvedic Research Centre) की स्थापना की मांग की है। रंजना साहू ने कहा कि धमतरी जिला प्राकृतिक संपदा, वनौषधियों एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
जिले एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में आयुर्वेदिक औषधियों के प्रति लोगों की गहरी रुचि रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा के वैज्ञानिक अनुसंधान, औषधीय पौधों के संरक्षण और उनके औषधीय गुणों के अध्ययन की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है।
धमतरी जैसे वनांचल बहुल जिले में यदि आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना होती है तो न केवल जिले के नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अनुसंधान आधारित आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। श्रीमती साहू ने यह भी कहा है कि इस केंद्र की स्थापना से स्थानीय औषधीय वनस्पतियों की पहचान एवं संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, आयुर्वेदिक औषधियों पर वैज्ञानिक शोध होगा, जनजागरूकता बढ़ेगी तथा आयुष क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं रोजगार की नई संभावनाएं युवाओं के लिए खुलेंगी।
क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत श्रीमती रंजना साहू ने जनहित और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर धमतरी में आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना की मांग की है जिसपर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सकारात्मक विचार करने की बात कही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अमेरिका से छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं आगोरा एकोटूरिज्म की विशेष ज्ञान आधारित यात्रा करने औषधिय वनस्पतियों का ज्ञान…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी एक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* राज्य सभा उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* राज्य सभा उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री गंगानगर जिले की ग्राम पंचायत पक्की से सरपंच प्रत्याशी श्री गुरमीत सिंह जी को मिल रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र के अगवानपुर में जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।