हरदीप पुरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी को 10 कांग्रेस विधायकों का समर्थन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* राज्य सभा उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया है।
कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने, जबकि नामांकन के दौरान विधायक आतिफ अकील, अभिजीत शाह, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
लोहानी ने नामांकन के लिए 10 विधायकों के प्रस्तावकों के हस्ताक्षर जुटाए। इनमें हेमंत कटारे, मधु भगत, आतिफ अकील, आरिफ मसूद, अभिजीत शाह, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, डॉ.
हीरालाल अलावा, महेश परमार और दिनेश जैन शामिल हैं। हेमंत कटारे ने कहा कि राज्यसभा का प्रत्याशी मध्य प्रदेश का स्थानीय व्यक्ति होना चाहिए।
प्रदेश में योग्य लोगों की कमी नहीं है, ऐसे में बाहरी प्रत्याशी को क्यों चुना जाए। कछउन्होंने हरदीप पुरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा नहीं भेजा जाना चाहिए।
कटारे ने एपस्टीन फाइल्स और ब्लैकमेलिंग के आरोपों का भी जिक्र किया, हालांकि ये उनके द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समाचार क्रमांक 3 स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता - पी एल तिवारी *एक दीपक वहां भी जलाएं, जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757 @जनप्रतिनिधियों…
पूरी खबर पढ़ें →
*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो नं. 9131340270 धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के जिला संवाददाता डॉ. अनिल दुबे पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर का परिसर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।